
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ताज एक्सप्रेस की बोगी संख्या-11 में चढ़ने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया, जिससे कोच और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों परिवार ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान पहले चढ़ने और सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मारपीट होने लगी। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की टीम प्लेटफॉर्म नंबर-2/3 पर पहुंची। जवानों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।हंगामे के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी। रेलवे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।