
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया। मनकापुर-अयोध्या धाम रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।मनकापुर से अयोध्या धाम की ओर जा रही मालगाड़ी नवाबगंज क्षेत्र के किशुनदासपुर और पर्वती गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण फंस गई। मालगाड़ी मंगलवार सुबह तक करीब आठ घंटे से अधिक समय तक ट्रैक पर खड़ी रही।इसी रूट पर मनकापुर-अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन भी मनकापुर रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुकी रही। ट्रैक पर पेड़ होने की वजह से ट्रेन को आगे रवाना नहीं किया जा सका।रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे और आरपीएफ की टीमें पेड़ हटाने और ट्रैक को साफ कराने में जुटी रहीं। अधिकारियों के मुताबिक पेड़ अयोध्या सीमा के आसपास कहीं गिरा है, जिसे काटकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।कटरा रेलवे स्टेशन मास्टर Santosh Tripathi ने बताया कि रात करीब 12 बजे से मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी रही। वहीं मनकापुर आरपीएफ प्रभारी Aniruddh Kumar ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी प्रभावित हुआ है और जल्द से जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।