news-details

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीआरपीएफ 95वीं बटालियन का भव्य योगाभ्यास

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं बटालियन द्वारा आज ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल सारनाथ के परिसर में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना और आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना था।यह पूरा कार्यक्रम 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के मुख्य योग प्रशिक्षक शैलेश बर्नवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से सभी को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उनके महत्व को समझाया।सुबह तड़के शुरू हुए इस सत्र में मुख्य योग प्रशिक्षक शैलेश बर्नवाल द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' के तहत अभ्यास कराया गया। जवानों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन और शवासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान भी लगाया गया।