
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना के निर्माण का काम अंतिम चरण में चल रहा है। सोमवार को शासन के उच्चाधिकारियों ने बर्चुअल मीटिंग करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।बीसी के बाद लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों में देर शाम तक कार्ययोजनाओं की चेकिंग और फीडिंग का काम हुआ। चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में पिछले वित्तीय वर्ष के अवशेष काम भी शामिल किए गए हैं। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,एम एल सी गोविंद नारायण शुक्ला, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी की ओर से दिए गए प्रस्तावों के अनुरूप कार्ययोजना का निर्माण किया गया है। कार्ययोजना में एक किमी लम्बाई से ऊपर की ग्रामीण सम्पर्क मार्गों को शामिल किया गया है।