
पारदर्शी विकास न्यूज़ गौरीगंज। अंकित कश्यप हत्याकांड में चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद भी परिजनों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार तीसरे दिन चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शन के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से वार्ता करते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सहमति नहीं बन सकी।मृतक की पत्नी श्वेता भी गांव पहुंचीं। उन्होंने पति की हत्या को साजिश बताते हुए सुरक्षा की मांग की। उनका आरोप है कि उन्हें और उनके भाई को धमकी दी गई है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।