news-details

अंजुम बालिका इंटर कॉलेज की मेधावियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। हाटा विकास खंड के सोहसा पट्टी गौसी स्थित अंजुम बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉप-5 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक मुलायम यादव एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक कृष्णानंद पांडेय ने मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और लगन से शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक शमशाद खान ने सभी सफल छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था छात्राओं की उच्च शिक्षा और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।विद्यालय की मेधावी छात्राओं में हाईस्कूल वर्ग में पायल पाण्डेय ने 509 अंक (84.83 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। किरन 498 अंक (83 प्रतिशत) के साथ द्वितीय, दुआ फातिमा 491 अंक (81.83 प्रतिशत) के साथ तृतीय, खुशी 487 अंक (81.16 प्रतिशत) के साथ चतुर्थ तथा शाहिस्ता 477 अंक (79.5 प्रतिशत) के साथ पंचम स्थान पर रहीं।वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में नाहिदा ने 403 अंक (80.60 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका यादव 397 अंक (79.4 प्रतिशत) के साथ द्वितीय, रुकसार 395 अंक (79 प्रतिशत) के साथ तृतीय, सविता 386 अंक (77.2 प्रतिशत) के साथ चतुर्थ तथा फलक 382 अंक (76.4 प्रतिशत) के साथ पंचम स्थान पर रहीं।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दीनानाथ सिंह, जयप्रकाश, संदीप दुबे, मनोज सर, ओझा सर, आयशा खातून और अदिति सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने छात्राओं का मुंह मीठा कराते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह उपलब्धि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सम्मान समारोह की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।