news-details

अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  हमीरपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के निर्देश पर अंडर-15 सब-जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 22 से 30 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में किया जाएगा।जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 से 70 किलोग्राम तक के 15 विभिन्न भार वर्ग शामिल किए गए हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।प्रतियोगिता में केवल 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ऐसे खिलाड़ी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के बीच है, पात्र होंगे।जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।