news-details

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता मंच करेगा कार्यक्रम

You can share this post!

डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती 13 अप्रेल को

 Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ। सामाजिक समरसता मंच, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव राम अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को  कचेहरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में बाबा साहेब के जन्म से लेकर, उनके शैक्षिक जीवन संघर्ष से तथा उनके वंचितों, श्रमिकों और महिलाओं साथ भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान पर अतिथियों द्वारा व्यापक व्याख्यान होंगे।

इसके साथ वंचित जातियों की विशेष धरोहर और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम का संयोजक चंदन लाल वाल्मीकि को बनाया, सह संयोजक किशोरी लाल भारती जी, गंगा राम जी एडवोकेट, मयूरी नागर, पूजा चौहान,अखिलेश पैलवी, को बनाया गया है। 

तैयारी बैठक में डॉक्टर राम नरेश, अविनाश, संजीव, अवधेश, हरबंश, राम मोहन गुप्त, राजीव कुमार, पूर्व सभासद किशोरी लाल भारती, कवि साहित्यकार श्याम किशोर बेचैन, मनीष चंद्रा, की विशेष उपस्थिति रही।