news-details

9 वर्षीय मूक बधिर बच्ची से रेप, हिंदू संगठन का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। 9 साल की मूक बधिर बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 16 साल के मुस्लिम लड़के ने आधी रात को घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आहट सुनकर जगी बच्ची की मां ने शोर मचाया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना 10-11 जून की रात में सआदतगंज थाना क्षेत्र में हुई। वारदात के समय बच्ची और उसकी मां ही घर में थी।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सआदतगंज थाना पर प्रदर्शन किया। आरोपी के बालिग होने का दावा करते हुए उसकी उम्र का चिकित्सीय जांच कराने की मांग की। पुलिस के अनुसार, सआदतगंज थाना क्षेत्र में बच्ची मां-बाप के साथ एक कमरे के मकान में रहती है। उसके पिता काम के सिलसिले में अहमदाबाद गए थे। बच्ची और उसकी मां घर पर थी। गर्मी अधिक होने पर मां-बेटी रात में दरवाजा खोलकर सोती थीं। मां-बेटी के घर से करीब 10 कदम की दूरी पर एक मुस्लिम परिवार रहता है। सामने ही घर होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना था। मुस्लिम परिवार के 16 साल के लड़के को यह पता था कि बच्ची के पिता अहमदाबाद गए हैं। गर्मी की वजह से रात में मां-बेटी दरवाजा खोलकर सोती हैं।इस वजह से 10-11 जून की रात करीब 2 बजे वह बच्ची के घर में घुस गया। बच्ची की मां चौखट के पास जमीन पर सो रही थी। बच्ची अंदर जमीन पर सो रही थी। लड़के ने सोती हुई बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची की छटपटाहट की आहट से उसकी मां जग गई। मां ने शोर मचाया। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सभी ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मामले को लेकर सआदगंज थाना पहुंचे। संगठन के अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि बच्ची से रेप करने वाला मुस्लिम लड़का बालिग है। लड़के की उम्र का चिकित्सीय परीक्षण करवाना चाहिए। बजरंग दल के विभाग संयोजक अधिवक्ता विजय बजरंगी व अन्य कार्यकर्ताओं ने सआदतगंज कोतवाली पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया-

सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी नाबालिग है। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।-पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के घरवालों से बात कर साक्ष्य इकट्ठा किए। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।-सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य