
pardarshi vikas news
कानपुर। अनुचर सेवा संस्थान के तत्वावधान में 8 अगस्त को दक्षिण क्षेत्र स्थित उद्यम सिंह पार्क, रतनलाल नगर में विशाल वृक्षारोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन से पहले स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने पार्क, सड़क, सफाई और मार्ग प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। संस्थान के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल, सिम्पल चौहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने तथा उद्यम सिंह पार्क के सुंदरीकरण की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत 101 पौधों का रोपण किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल डॉ. रेनू पट, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आकांक्षा जैन तथा विधायक अरुण पाठक सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। वृक्षारोपण वन विभाग और नगर निगम के सहयोग से कराया जाएगा।कार्यक्रम के साथ एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें आंख, नाक, कान एवं गला (ईएनटी), क्षय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, दंत रोग, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं भी वितरित की जाएंगी।शिविर के संयोजक रमेश सिहवानी, वृक्षारोपण संयोजक सतीश रोचलानी तथा सम्मान समारोह के संयोजक मनीष गोकलानी और मनीष बसतानी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।बुधवार को नगर निगम उद्यान विभाग के प्रभारी दिवाकर भास्कर ने अपनी टीम के साथ पार्क और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मनीष गोकलानी, मनीष बसतानी, रमेश सिहवानी, सतीश रोचलानी, मनोज मेघानी, ब्रजेश मौर्य, सिम्पल चौहान, सावित्री पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।