news-details

77 प्रतिशत गेहूं खरीद पूरी, 5,326 किसानों को मिला समर्थन मूल्य का लाभ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में इस वर्ष गेहूं खरीद का सीजन किसानों के लिए बेहतर रहा। शासन की सुविधाओं और सरल प्रक्रिया के चलते जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 77 प्रतिशत गेहूं की खरीद पूरी की गई।जनपद के लिए करीब 37,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए जिलेभर में क्रय केंद्र बनाए गए थे, जहां किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष करीब 77 प्रतिशत गेहूं खरीदा गया है। इस दौरान कुल 5,326 किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की गई।अधिकारियों के अनुसार, इस बार खरीद प्रक्रिया को पहले की तुलना में आसान बनाया गया। किसानों को सत्यापन प्रक्रिया खत्म होने से बड़ी राहत मिली। पहले जहां दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किसानों को तहसील और कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं इस बार किसान सीधे क्रय केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेच सके।खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की गई। साथ ही भुगतान व्यवस्था को भी सुचारु रखा गया, जिससे किसानों को समय पर उनकी उपज का मूल्य मिल सके।शासन के निर्देशों के अनुसार गेहूं खरीद अभियान 15 जून को समाप्त हो गया। अधिकारियों ने इस वर्ष की खरीद व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसानों ने सरकारी खरीद केंद्रों का लाभ उठाया।