
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
मोहनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सिंह निवासी सुब्बा का पुरवा, थाना जगदीशपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।