news-details

6 जून को सेंट्रल बैंक की सभी शाखाओं में मेगा कृषि ऋण कैंप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। किसानों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि आधारित व्यवसायों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून 2026 को जनपद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सभी 28 शाखाओं में मेगा कृषि ऋण आउटरिच कैंप आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कृषि एवं स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में कृषि निवेश को बढ़ावा देने तथा किसानों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कैंप में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत समूह ऋण, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, ग्रामीण भंडारण, फूड प्रोसेसिंग समेत विभिन्न कृषि एवं कृषि संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बैंक किसानों और उद्यमियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान से कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा तथा किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर सृजित होंगे।अग्रणी जिला प्रबंधक ने जनपद के किसानों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण व्यवसायियों और युवा उद्यमियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से संपर्क कर कैंप में प्रतिभाग करें और विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाएं।