news-details

531 ग्राम गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने धौरहरा गांव निवासी कैलाश (65) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 531 ग्राम गांजा और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में मंगलवार को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने संग्रामपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 214/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।