news-details

45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

You can share this post!

डी एम,एस पी और बी एस ए ने अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन सभागार, गौरीगंज में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि समाज में शिक्षकों का सम्मान सर्वोच्च है। शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माता हैं और उनके मार्गदर्शन से समाज व राष्ट्र का भविष्य तैयार होता है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और सोच को आकार देकर उन्हें जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं।समारोह में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 और बेसिक शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन एवं प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। समारोह का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी समेत अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री अजय कुमार मौर्य और ब्लॉक मंत्री देवांशु सिंह को भी सम्मान मिला।