news-details

45 करोड़ में खरीदी जमीन पर बनेगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। राजधानी के जियामऊ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ई-नीलामी में 5500 वर्गमीटर भूखंड 45 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर अपने नाम कर लिया है। प्रस्तावित बहुमंजिला मुख्यालय में आधुनिक कार्यालय, सम्मेलन हॉल, बैठक कक्ष और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि भवन की ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड भी प्रस्तावित है। भूमि पहले दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को आवंटित थी, जिसे वापस किए जाने के बाद एलडीए ने खुली नीलामी कराई। भाजपा की सबसे ऊंची बोली से एलडीए को करीब 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जुलाई में नए मुख्यालय का शिलान्यास हो सकता है, जिसके बाद प्रदेश स्तर की प्रमुख राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन यहीं से किया जाएगा।