news-details

36 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, 2500 रुपये के विवाद में दोस्त गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। अजीतमल थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने 36 घंटे में युवक की हत्या का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का वांका, मृतक का मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को हालेपुर-एल्चीनगर मार्ग किनारे मूली के खेत में युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान हालेपुर निवासी सुमित नारायण (25) के रूप में हुई। पिता अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रितिक कुमार निवासी हालेपुर ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने करीब छह माह पहले सुमित से 2500 रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में रितिक ने 4 सितंबर की शाम सुमित को खेतों की ओर बुलाया और पीछे से लोहे के वांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया और हथियार झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वांका, मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए। मामले में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है।:::