
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। अनंतिम मतदाता सूची में 2057 अधिवक्ता मतदाताओं का नाम शामिल है। पूर्व में जारी सूचना के अनुसार 13 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति,15 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन,16 को नामांकन पत्रों की बिक्री,17 जुलाई को पर्चा दाखिला,18 को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति,20 को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 21 को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन,29 जुलाई को दीवानी के अधिवक्ता हाल में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक,30 को परिणाम आने तक मतगणना कराने 31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है। चुनाव तिथि की घोषणा होने के बाद से ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दावेदार तेजी से प्रचार-प्रसार में जुट गए है।