news-details

25 व 26 को पेयजल व शर्बत पिलायेंगी पालिका अध्यक्षा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला प्रशासन बादा द्वारा कलेक्टेट गेट पर स्थापित आमजन हेतु निशुल्क शीतल पेय जल⁄शर्बत⁄ छबील व्यवस्था में  प्रतिष्ठित व्यापारी⁄समाजसेवी डाक्टर के साथ साथ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उक्त अभियान को संचालित करने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 22 जून से 24 जून तक उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा द्वारा शीतल पेयजल⁄ पुदीना बतासा⁄ बिस्केट⁄पेठा आदि की व्यवस्था की है। आज अनावरत 55 दिन से यह प्रोग्राम अनवरत चलाया जा रहा है। अधिकारियो के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इस अभियान में प्रतिभाग किया जा रहा है। 25 व 26जून 2026 को चेयरमैन श्रीमती मालती बासू नगर पालिका परिषद बादा द्वारा शीतल पेयजल शर्बत की व्यवस्था आम जनता के लिये की जा रही है। मौसम ठण्डा होने तक जन सहयोग से यह प्रोग्राम अनवरत जारी रहने की उम्मीद है।