
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले में तैनात 25 उपनिरीक्षकों का देवीपाटन परिक्षेत्र से गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन द्वारा की गई है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए परिक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।एडीजी कार्यालय की ओर से चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है, उन्हें तुरंत कार्यमुक्त कर रिपोर्ट भेजी जाए। तबादला सूची में मालिक राज सिंह यादव, रघुवीर गौतम, चंद्रशेखर, योगेंद्र सिंह, दूधनाथ चतुर्वेदी, अभय सिंह, उमेश सिंह, कोमल प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार यादव, अखिलेश यादव समेत कुल 25 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसमें छपिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार का नाम भी शामिल है।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने बताया कि ये तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय और प्रशासनिक समायोजन के आधार पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।