news-details

24 घंटे से अधिक बिजली गुल, पीडी नगर में लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे नागरिक

You can share this post!

 

 तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। पीडी नगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया। भीषण गर्मी और लगातार बिजली संकट से परेशान नागरिकों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे घरों में पानी की किल्लत, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से ट्रांसफार्मर और लाइन फॉल्ट की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग तत्काल समाधान की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है।