news-details

2027 में बसपा सरकार बनाएगी: राजू गौतम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।  बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम जिले के एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए हैं । पार्टी संगठन की बैठक में शामिल होने के पहले उन्होंने नगर स्थित बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कहा बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने भाईचारा बनाओ आंदोलन चलाकर देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है और संगठन चलाने के लिए कभी भी धन्नासेठों और पूंजीपतियों का सहारा नहीं लिया।बहन सुश्री मायावती जी ने सामाजिक चेतना के महानायक मान्यवर कांशीराम की तरह ही अपना पूरा जीवन मिशन और मूवमेंट के लिए समर्पित कर दिया है।सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है। बसपा देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है।मुख्य मंडल प्रभारी ने कहा कि सपा और भाजपा की शासन व्यवस्था को प्रदेश की जनता देख चुकी है।बेरोज़गारी, मंहगाई और खराब कानून व्यवस्था से ऊबी प्रदेश की जनता बदलाव की तैयारी कर चुकी है। जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है।2027में  उत्तर प्रदेश  में पांचवीं बार बी एस पी की सरकार बनेगी।मुख्य मंडल प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे मिशन मूवमेंट के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। बसपा के विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,सह संयोजक राजेश कुमार, विधानसभा संयोजक फूल चंद्र बौद्ध, ललित कुमार,आर के भीम, सुरेन्द्र अम्बेडकर आदि मौजूद रहे।