news-details

2027 में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प, जनता बदलाव को तैयार: विश्वनाथ पाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के घुंघटेर सेक्टर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक और कैडर कैंप को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर 2027 में बसपा की सरकार बनाने और मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।विश्वनाथ पाल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा सहित कई राजनीतिक दलों की नीतियां गरीबों और मेहनतकशों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य संविधान के अनुरूप शासन स्थापित कर सर्वसमाज के हितों की रक्षा करना है।उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने बहुजन महापुरुषों का अपमान किया और एससी-एसटी के आरक्षण को प्रभावित करने वाले फैसले किए। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर कांशीराम के निधन के समय राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं करने का आरोप भी लगाया।बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। उनके अनुसार, 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने की, जबकि संचालन मंडल प्रभारी विक्रम गौतम ने किया। इसमें पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।