news-details

2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प, व्यापार और रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिए कि ट्रम्प की राष्ट्रपति रहते हुए यह दूसरी भारत यात्रा हो सकती है। इससे पहले वह 2020 में भारत आए थे, जब अहमदाबाद में आयोजित 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका पीएम मोदी और उनके नेतृत्व में हुए कार्यों का बड़ा प्रशंसक है। हाल ही में हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास की सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू' रखा गया, जिस पर ट्रम्प ने भारत का आभार जताया। संभावित भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते, टैरिफ, रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, वैश्विक सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। वर्ष 2025 में भारत और अमेरिका के बीच करीब ₹12.54 लाख करोड़ का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। हालांकि कृषि, डेयरी, टैरिफ और बाजार पहुंच जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद अब भी बने हुए हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता अहम मानी जा रही है।