
मुंशीगंज/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के नेता और 2027मे़ विधानसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रहे जितेन्द्र कुमार मिश्र ने सोमवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।कुशीताली में पार्टी की कैडर बैठक में शामिल हुए और सर्वसमाज के लोगों से बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने की अपील की। जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। ब्राह्मण समाज के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। ब्राह्मण समाज के विधायक सरकार में उपेक्षित हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी ने ब्राह्मण समाज को उत्तर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। सबके अधिक टिकट दिए और सरकार बनने पर सबसे ज्यादा पावर ब्राह्मण समाज को दी। उन्होंने कहा कि मंहगाई,खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से दुःखी प्रदेश की जनता बदलाव की तैयारी कर चुकी हैं। पूरे प्रदेश में 2007की तरह बसपा के पक्ष में माहौल है।बहन मायावती जी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की राजनीति की अगुवाई ब्राह्मण समाज ही करेगा। इस अवसर पर बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरुण कुमार गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार कोरी, फूलचंद्र बौद्ध, ललित कुमार, त्रिभुवन दत्त, सुरेन्द्र अम्बेडकर,शिव प्राण , श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।