
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर वितरित किए। देश के 47 शहरों में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए और युवाओं से संवाद भी किया। चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में पांच देशों की यात्रा के दौरान दुनिया भर में भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति को लेकर उत्साह देखने को मिला। पीएम ने बताया कि नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर और कृषि, स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और समुद्री सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही क्षेत्र वैश्विक विकास की दिशा तय करेंगे और भारत के युवा इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।