news-details

181 आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी मामले में कार्रवाई की संस्तुति, दो अधिशासी अभियंताओं पर गिरी गाज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद बिजली विभाग में 181 आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी और 80 कर्मचारियों के स्थानांतरण-पोस्टिंग में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सुशील कुमार और अधिशासी अभियंता (कायमगंज) शिव शंकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। इससे पहले इसी मामले में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अजय कुमार को चार माह पूर्व निलंबित किया जा चुका है।मामला उस समय सामने आया जब सांसद मुकेश राजपूत ने समीक्षा बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी और स्थानांतरण प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की।जांच समिति ने अभिलेखों की समीक्षा के दौरान पाया कि 181 आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त करने तथा 80 अवर अभियंताओं और लिपिकों के स्थानांतरण व समायोजन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। जांच के दौरान संबंधित अधिकारी पर्याप्त दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि कर्मचारियों की तैनाती और आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी में पक्षपात के आरोप सही पाए गए। अब मामले में उच्च स्तर पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।