news-details

18 लाख से बने जन समुदाय केंद्र का लोकार्पण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ओमपुरवा में पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में विकास कार्यों की विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत नौ दिनों में नौ विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। अभियान के पहले दिन महापौर प्रमिला पांडे ने 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित जन समुदाय केंद्र का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि जन समुदाय केंद्र क्षेत्र के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी सौगात है। यहां लोग कम खर्च में पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इससे उन्हें महंगे गेस्ट हाउस बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।पार्षद जितेन्द्र चौरसिया ने बताया कि जन समुदाय केंद्र में फिलहाल तीन कमरे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी छत पर एक बड़ा हॉल बनवाने की योजना है, जिससे अधिक लोगों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम भी आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।उन्होंने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों में वार्ड में नौ अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।