
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी और प्रगणक भी कोई दस्तावेज नहीं मांग सकेंगे।जिलाधिकारी ने ईबी स्प्लिट, फील्ड ट्रेनरों, चार्ज अधिकारियों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण सहित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 अक्टूबर तक संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कराने को कहा। उन्होंने जनगणना को विकास योजनाओं और संसाधनों के नियोजन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से स्वगणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।बैठक में अधिकारियों को डिजिटल जनगणना प्रक्रिया, प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ अभिनव जे. जैन, एडीएम डॉ. विवेक चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।