news-details

16 मुकदमों में आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जगदीशपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमृत लाल (46) को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी रामप्यारे का पुत्र है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ अमेठी और सुल्तानपुर में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, आर्म्स और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में पॉक्सो एक्ट और जालसाजी के मामले भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह और कांस्टेबल विशाल गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।