news-details

152 महिलाओं को मिले ब्यूटीशियन व वेलनेस प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के ‘समर्थ भारत’ अभियान के तहत ‘हर हाथ हुनर, हर हाथ रोजगार’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बुधवार को बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूटीशियन एवं वेलनेस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 152 महिलाओं और युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।समारोह में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के सहायक निदेशक रोजगार नियोजन सूर्यकांत, उद्योगपति अश्वनी गर्ग/अश्वनी गुप्ता, अपोलो हॉस्पिटल समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहकार भारती के सुरेंद्र तथा समर्थ भारत से सोनल गुप्ता, डॉ. अरुण द्विवेदी और संजय राय उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ समर्थ भारत-भाऊराव देवरस सेवा न्यास उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. विवेक ने न्यास की कार्ययोजना प्रस्तुत कर किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं और युवतियों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि ब्यूटीशियन और वेलनेस क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकती हैं।