
pardarshi vikas news amethi
14 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों और सर्वसमाज के कार्यकर्ताओं को डा अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल लखनऊ बुलाया गया है। तैयारी को लेकर सोमवार को तिलोई और अमेठी में बहुजन समाज पार्टी की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों को मंडल प्रभारी शिवराम और बद्री प्रसाद प्रजापति ने सम्बोधित किया। बैठकों में सभी पोलिंग बूथों की कमेटी और पार्टी समर्थकों को 14अप्रैल को लखनऊ पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को आपस में आर्थिक सहयोग कर चार पहिया वाहनों से सुबह आठ बजे डा अम्बेडकर स्मारक स्थल गोमती नगर पहुंचने के संदेश दिए गए। पूरे बाबुल गांव में हुई बैठक में बसपा के सेक्टर अध्यक्षों की उपस्थिति बहुत कम रही। मंडल प्रभारी शिवराम ने विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों को सेक्टर बांटकर गांवों में बैठकें करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14अप्रैल, अम्बेडकर जयंती के साथ बसपा का स्थापना दिवस भी है। देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम ने राजनीतिक सत्ता पर अधिकार के संदेश दिए थे।बैठक को विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, विधानसभा प्रभारी विजय गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महादेव मौर्य, अवधेश बौद्ध आदि ने संबोधित किया। डा रमेश गौतम,राम बोध सरोज, मनीराम गौतम आदि मौजूद रहे केशवनगर में विवेक बौद्ध के आवास पर बसपा की विधानसभा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकांश सेक्टर अध्यक्ष नदारद रहे। मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति और जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने बैठक को संबोधित किया। 14अप्रैल को सभी पोलिंग बूथों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी के लिए गांव गांव बैठक करने पर जोर दिया।जिला सचिव राजपाल, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, महासचिव श्याम कुमार,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार रामनाथ बौद्ध,विद्या प्रसाद गौतम,घेर्राऊ, राम पाल वरुण कुमार गौतम,राम कुमार, गुलशन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बहुजन समाज पार्टी इस देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाना चाहती है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण मान्यवर कांशीराम साहब को बसपा बनानी पड़ी। मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती जी ने पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना जागृत कर उन्हें शासन सत्ता में भागीदारी दिलाई। राजनीति के तैयार किया और मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई।
बद्री प्रसाद प्रजापति ,मंडल प्रभारी, बसपा