news-details

1300 प्रतिभागियों के साथ एसआरएमयू में होगा अंतरराष्ट्रीय एआई-एमएल एफडीपी

You can share this post!

 

लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) के कम्प्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली (सीएसआईएस) विभाग की ओर से 13 से 18 जुलाई तक "वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग में प्रगति" विषय पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं मशीन लर्निंग (एमएल) के नवीनतम शोध और व्यावहारिक अनुप्रयोगों से रूबरू कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के लिए देश और विदेश से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से करीब 1300 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। एफडीपी में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर तथा ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी), वडोदरा के मुख्य महाप्रबंधक (प्रोग्राम) एवं डेटाबेस प्रमुख इंजीनियर सुबोध कुमार मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा देश-विदेश के कई शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ भी तकनीकी सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।कार्यक्रम में एआई और एमएल के नवीनतम रुझानों, वास्तविक जीवन में इनके उपयोग, डेटा साइंस, स्मार्ट सिस्टम और उद्योग-शिक्षा के समन्वय जैसे विषयों पर व्याख्यान, तकनीकी सत्र और विशेषज्ञ संवाद आयोजित किए जाएंगे।