news-details

12 सूत्रीय मांगों को लेकर ड्राइवर महासंगठन का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन और मार्च निकाला। यूपी अध्यक्ष एमडी ताजदार के नेतृत्व में जुटे ड्राइवरों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार को सौंपा। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ड्राइवरों के साथ मारपीट और उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष सुरक्षा कानून बनाने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित पार्किंग व ड्राइवर विश्राम गृह की व्यवस्था, 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, दुर्घटना में मृत्यु पर 20 लाख रुपये मुआवजा, स्थायी दिव्यांगता पर 10 लाख रुपये सहायता तथा इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की गई। इसके अलावा ड्राइवरों के लिए आवास सहायता, बच्चों की निशुल्क उच्च शिक्षा, न्यूनतम वेतन, भारी वाहन लाइसेंस शुल्क में कमी, हर वर्ष 1 सितंबर को 'ड्राइवर दिवस' घोषित करने और ड्राइवरों को द्वितीय सैनिक का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।