news-details

12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया,। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित पौधशालाओं से समय पर पौधों का उठान कर चयनित स्थलों पर उपलब्ध कराएं और रोपण के बाद प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण चयनित भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार किया जाए तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि सभी पौधशालाओं में मांग के अनुरूप पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और विभागों को निकटवर्ती पौधशालाओं से पौध उपलब्ध कराने की जानकारी पहले ही दे दी जाए।डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पौधरोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जोड़ते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सी.पी. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप मौर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।