news-details

12 जुलाई को जाट भवन में मेधावियों का होगा सम्मान, सामाजिक विषयों पर होगी विशेष गोष्ठी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की बैठक बुधवार को गढ़ रोड स्थित जाट भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र तोमर ने की, जबकि संचालन एडवोकेट राजेंद्र सांगवान ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 जुलाई को सुबह 9 बजे जाट भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जाट समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. नरेंद्र तोमर ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सम्मान के लिए योग्य प्रतिभाओं के नाम 30 जून तक संस्था को उपलब्ध करा दें।संस्था के प्रवक्ता सुशील ढाका ने बताया कि सम्मान समारोह के साथ एक विशेष गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में "लव जिहाद और समाज में बदलते परिवेश के प्रति बच्चों को जागरूक करना" विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को समसामयिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है।बैठक में वीरसेन तोमर, सी.पी. सिंह तेवतिया, बलराज सिंह, जे.पी. सिंह तेवतिया, रविंद्र आर्य, आर.एस. तोमर, आर.के. वर्मा, सतेंद्र सिंह, राजपाल सिंह मलिक, अरुण पूनिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।