
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।नवीनीकरण और नए आवेदनों की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद संस्थानों और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने की अपील की है। साथ ही शिक्षण संस्थानों को भी समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।