news-details

1060 फ्लैटों की नई परियोजना जल्द शुरू

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर में तीन नई अपार्टमेंट परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है, जिनका निर्माण अगले तीन महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और एक महीने में प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इन परियोजनाओं के तहत कुल 1060 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये से लेकर 2.80 करोड़ रुपये तक होगी। गोमतीनगर के विराज खंड में ‘लेक व्यू’ नाम से करीब 300 फ्लैटों का एक लग्जरी प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर अंतिम चरण में है और निर्माण अगले छह महीनों में शुरू हो सकता है। ऐशबाग के मिल रोड स्थित ‘ऐशबाग स्क्वॉयर’ में 27 मंजिला टॉवर में 384 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये होगी। वहीं, गोमतीनगर विस्तार के ‘नर्मदा अपार्टमेंट’ में 312 फ्लैट और 12 पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे। बसंतकुंज योजना के ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट’ में 364 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से शहर में आधुनिक आवास सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।