
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी से मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान वृंदावन के राधागोदा मंदिर निवासी 30 वर्षीय विजय उर्फ छोटू पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।परिजनों के मुताबिक विजय पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह अचानक घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिवार ने थाना वृंदावन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।इसी बीच राजा घाट पर स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में एक युवक का शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान नहीं होने पर युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गईं।तस्वीरें देखने के बाद परिजन पुलिस के संपर्क में आए और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान विजय उर्फ छोटू के रूप में की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या या दुर्घटनावश नदी में गिरने से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।