news-details

युवती से मारपीट व गाली-गलौज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर (कुरारा)। झलोखर गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।पीड़िता रुख़ी उर्फ नेहा पुत्री जगमोहन ने बताया कि 28 मई की रात आंधी के दौरान उसकी लकड़ी व सामान जनरेटर के पास रखे थे, जो हवा में उड़कर दूसरी जगह गिर गए। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में पीड़िता को चोटें आईं और उसके कपड़े भी फट गए।पीड़िता ने कुरारा थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।