
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मल्लपुर आदर्शनगर निवासी मोहम्मद अरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी दुकान जा रहा था। इसी दौरान मल्लपुर के पास विशाल, उसके भाई अभिषेक और उनके साथी पीटर ने उसे रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और हाथ के कड़े से उसकी पिटाई कर दी। अचानक हुए हमले में अरमान को गंभीर चोटें आईं।पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उसकी दुकान पर आकर मारपीट कर चुके हैं। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घायल युवक ने घटना की शिकायत ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की