news-details

युवक ने कुत्ते को बेरहमी से मार डाला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। निगोहां क्षेत्र में एक युवक द्वारा कुत्ते के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले कुत्ते को पटक-पटककर मार डाला, फिर चाकू से उसकी गर्दन काटी और बाद में उसकी चमड़ी उधेड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।आरोपी की पहचान निगोहां गांव निवासी बल्लू पुत्र गौरीशंकर के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में युवक कुत्ते के शव को पैर से दबाए हुए दिखाई दे रहा है और चाकू से उसकी गर्दन काटता नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन आरोपी नहीं माना। वीडियो में युवक कुत्ते की खाल हाथों से नोचता भी दिखाई दे रहा है।घटना के बाद गांव के विकास, विवेक कुमार, सनी कश्यप, उमेश, रोहित कश्यप और राम किशन सहित कई ग्रामीणों ने निगोहां थाने पहुंचकर शिकायत दी। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पुष्टि कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।