
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा (हमीरपुर): कस्बे के वार्ड नंबर चार में एक 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारुआ गांव निवासी जितेंद्र यादव वार्ड नंबर चार स्थित बिजली पावर हाउस के पीछे परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर वह पत्नी और बच्चों के साथ थाने गए थे। वहां से पत्नी को छोड़कर घर में ताला लगाने की बात कहकर लौट गए।काफी देर तक वापस न आने पर पत्नी बच्चों के साथ घर पहुंची तो जितेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।