news-details

युवक की हत्या का खुलासा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। इटौंजा पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन सिंह (22) की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या मृतक के रिश्ते के मामा ब्रजेश सिंह (26) ने की थी।जानकारी के मुताबिक, आरोपी को शक था कि सचिन उसकी बहन यानी अपनी मौसी पर गलत नजर रखता था। इसी शक के चलते उसने सचिन को शराब पार्टी के बहाने बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। पार्टी के दौरान उसे शराब पिलाकर नशे में किया गया और फिर प्लास्टिक स्ट्रेप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को केले के खेत में फेंक दिया गया।यह घटना 1 जून की रात इटौंजा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। अगली सुबह सचिन का शव ब्रजेश सिंह के ही केले के खेत से बरामद हुआ था। मामले में मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को महोना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कई बार समझाने के बाद भी सचिन नहीं माना, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल प्लास्टिक स्ट्रेप भी बरामद कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।