
आईआईएम रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में “मोबिलाइजिंग माइंड्स – स्ट्रेंथनिंग डेमोक्रेसी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और शिक्षित नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिक चेतना से जोड़ना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा शक्ति और स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यशाला में आरजे प्रतीक ने युवाओं को सार्वजनिक जीवन में आगे आने के लिए प्रेरित किया, जबकि कुसुम जी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में डॉ. सुधा ने अतिथियों का स्वागत किया और डॉ. भानु ने मंच संचालन किया। अंत में सभी संगठनों ने लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।