news-details

युवाओं ने की ठंडे पेयजल की व्यवस्था

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा आज दिन बुधवार को विकासखण्ड महुआ अंतर्गत सहेवा गांव में बांदा- बिसंडा मार्ग पर शहीद द्वार में समाजसेवी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने राहगीरों के लिए निंरू शुल्क पेयजल की व्यवस्था की।आपको बताते चलें कि सहेवा गांव मुख्य मार्ग से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है तथा मुख्य मार्ग में भी सफर करने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था दूर दूर तक नहीं है।अतः गांव आने जाने वाले राहगीरों सहित बांदा बिसंडा मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को भी ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ता है इस भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी सुमित शुक्ला ने संकल्प लिया कि इस तपती गर्मी भर एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर हम लोग घड़े को भरेंगे जिससे इस मार्ग पर चलने वाला कोई भी व्यक्ति प्यासा ना रहे। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की तथा समाजसेवी सुमित शुक्ला द्वारा लगातार किये जा रहें सामाजिक कार्यों की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि समाजसेवी सुमित शुक्ला द्वारा युवाओं को एकजुट कर गांव की समस्याओं को लेकर मुखर रहने के साथ साथ वृक्षारोपण तालाबों की सफाई स्वच्छता जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाये कम है युवाओं को इससे सीखना चाहिए हम युवाओं के प्रत्येक सामाजिक कार्यों के साथ खड़े हैं। समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि मुख्य मार्ग से गांव की एक किलोमीटर की दूरी होने के कारण गांव आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि इस मार्ग पर छायादार वृक्ष कहीं नहीं दिखता और ना ही पीने  योग्य पानी जिसके बारे में हम युवाओं ने आपस में चर्चा की तथा फैसला लिया की इस भीषण गर्मी में एक किलोमीटर से पानी लाकर राहगीरों की प्यास बुझाने का काम करेंगे इस दौरान समाजसेवी सुमित शुक्ला ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा छोट्टू मिश्रा पंकज प्रजापति  सत्यम मिश्रा जीतू अनुरागी अंकित शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।