
पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में वीर योद्धा आल्हा की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भादे बाबा स्थान मटेहना मुड़वारा स्थित यमुना तट सहित दतौरा गांव में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव और जिला अध्यक्ष डी.आर. यादव के नेतृत्व में वीर आल्हा के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, नशा मुक्ति और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा मौजूद रहे। समारोह के दौरान वीर आल्हा के जयघोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।