news-details

यूपीपीएससी प्रवक्ता परीक्षा शांतिपूर्ण, 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में पुरुष एवं महिला प्रवक्ताओं की प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन आज गोंडा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में कुल 4491 अभ्यर्थी शामिल हुए। पूरे जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या अतिरिक्त सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहा।प्रशासन की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 11 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 11 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक भी ड्यूटी पर लगाए गए, जिससे परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया था। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की गई।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के अनुसार, परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई और अब सभी केंद्रों पर चेकिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।