news-details

यूपी महोत्सव गर्व और आध्यात्म का अद्भुत संगम : अरुण पाठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘यूपी महोत्सव 2026’ में उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अरुण पाठक ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त आयोजन के तहत राज्य की सांस्कृतिक विरासत को देशभर के सामने प्रस्तुत किया गया। आयोजन में ODOP (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत 75 जिलों के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और व्यंजनों की प्रदर्शनी ने लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति की झलक पूरे भव्य रूप में देखने को मिली। अरुण पाठक ने कहा कि यूपी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पहचान और भारतीय संस्कारों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में यूपी की सांस्कृतिक छवि को जिस तरह प्रस्तुत किया गया, वह गर्व का विषय है। श्री श्री रविशंकर ने अपने संदेश में समाज को तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सुदर्शन क्रिया और योग को मानसिक शांति का प्रभावी माध्यम बताते हुए युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र की स्थापना की मांग भी उठाई गई, ताकि लोगों को योग और ध्यान का लाभ मिल सके।