news-details

यूपी में स्थायी DGP को लेकर 26 मई को अहम फैसला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर 26 मई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में यूपी डीजीपी पैनल के लिए नामों पर विचार किया जाएगा। इसमें UPSC अध्यक्ष या नामित सदस्य, केंद्रीय गृह सचिव, यूपी के मुख्य सचिव और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के एक डीजी शामिल होंगे।राज्य में 2022 से स्थायी डीजीपी नहीं है। तब से अब तक कई कार्यवाहक डीजीपी तैनात रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले के बीच यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।सूत्रों के अनुसार मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम पैनल में सबसे आगे माना जा रहा है। उनके अलावा पीयूष आनंद और पीसी मीणा के नाम पर भी विचार हो सकता है। वहीं, रेणुका मिश्रा और आलोक शर्मा के नाम विभिन्न कारणों से रेस से बाहर बताए जा रहे हैं।26 मई की बैठक के बाद यूपी को नया स्थायी डीजीपी मिलने की दिशा साफ हो सकती है।